बाराबंकी में भाजपाइयों का कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

बिहार चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को बाराबंकी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटीं। हाथों में बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर छाया चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “मां के सम्मान भाजपा मैदान में” जैसे नारे लगाए।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, डॉ. रामकुमारी मौर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर देश का अपमान करने और राजनीति को अमर्यादित करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।