महिला थाना की मिशन शक्ति टीम महिलाओं को कर रही सशक्त

बाराबंकी: महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने शहर के जिला अस्पताल में महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाने का अभियान चलाया। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक कामिनी साहू, महिला हेड कांस्टेबल सुमन मौर्य, आशा यादव और कांस्टेबल प्रीती मौजूद रहीं।

टीम ने नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच–बैड टच, साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केंद्र की सुविधाओं और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
मिशन शक्ति टीम ने मौके पर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी बताए—1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस, 102 स्वास्थ्य सेवा।