
बाराबंकी, 9 जुलाई।
जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बाराबंकी में आज पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सीताराम सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा सौंपा गया और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इसे अपने घर पर लगाकर उसकी नियमित देखभाल करें।
डॉ. सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह मां के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक सशक्त माध्यम है। कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों ने मिलकर “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प लिया और पर्यावरण सुधार में भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता जताई।