बटेश्वर घाट पर हादसा, युवक यमुना में डूबा

बटेश्वर। चौकी क्षेत्र बटेश्वर के अंतर्गत थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम करोधना निवासी दो युवक मंगलवार को दर्शन के लिए रेलगाड़ी से बटेश्वर स्टेशन पहुंचे। दर्शन के बाद दोनों यमुना घाट पर स्नान करने गए, जहां हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, अशोक का पुत्र मानवेंद्र नहाते समय गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा तो उसके साथ मौजूद अजय रघुवंशी पुत्र मुरारीलाल ने शोर मचाया। स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन तब तक मानवेंद्र गहराई में समा चुका था।

सूचना मिलते ही बटेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक गोताखोर युवक की खोज में जुटे हुए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यमुना घाट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इसी कारण ऐसे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।

इस मौके पर नायब तहसीलदार सुधीर गिरी और लेखपाल कार्तिकेय सिंह मंदिर मैनेजर अजय भदौरिया मौजूद रहे।