भाकियू भदौरिया ने रामनगर पावर हाउस का किया घेराव

सूरतगंज (बाराबंकी) ,सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत खंड कार्यालय रामनगर का घेराव किया गया। किसानों की मांगों और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में एकजुट होकर कार्यालय परिसर पहुंचे।

घेराव स्थल पर पहुंचे अधिशासी अभियंता खालिद सिद्दीकी से किसानों की विस्तार से वार्ता हुई। बातचीत के बाद दो प्रमुख समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विभाग ने 10 दिनों का समय मांगा है।

इस आंदोलन के दौरान यूनियन के प्रदेश प्रभारी अवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष रामू मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश यादव, तिलक राम गुप्ता, अनुज कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशुन यादव, गुलजार हुसैन, सुऐब, सुनील कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों की एकता और आंदोलन की दृढ़ता ने प्रशासनिक अमले को सक्रिय कर दिया है।