
इटावा। भरथना विधानसभा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “इतने संगठित, व्यवस्थित और परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं की फ़ौज जिस पार्टी की ताकत हो, उसे यशस्वी होने से कोई रोक नहीं सकता।”
सम्मेलन से पूर्व प्रभारी मंत्री राम जानकी मंदिर के पास भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के निवास पहुंचे, जहाँ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मवीर प्रजापति ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार उद्योग धंधों की स्थापना को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों और कुटीर उद्योगों के माध्यम से लोकल फॉर लोकल और स्वदेशी जागरण को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि भारत निर्मित उत्पाद हर घर तक पहुंच सकें।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि “कार्यकर्ता शरीर में रीढ़ की हड्डी हैं और उनके लिए हम 24 घंटे समर्पित हैं। संभल, आजमगढ़ और कन्नौज में हमारी विजय हुई है और हम आगे **जसवंतनगर में भी विजयी होकर इटावा की तीनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे।”
सम्मेलन की अध्यक्षता अरुण कुमार गुप्ता ने की। संयोजक और पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि जीएसटी और आर्थिक सुधारों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और जनता को महंगाई से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदमों से भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
सम्मेलन में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में गणेश राजपूत, राकेश यादव, गणेश शंकर पोरवाल, विवेक यादव, भगवान पोरवाल, हरनाथ सिंह, अवधेश चतुर्वेदी, ममता कुशवाहा, अनूप जाटव, राजवर्धन भदोरिया और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।