
कुशीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में और प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल के नेतृत्व में एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें नगर के कार्यकर्ता, समर्थक, व्यापारी, युवा और सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विजय जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से निकला, जहाँ जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ विजयी दल का स्वागत किया। पटाखों और उत्साहपूर्ण नारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा नगर “लोकतंत्र की जीत” के उल्लास में डूब गया।
मनीष बुलबुल जायसवाल ने नगरवासियों को मिठाई वितरित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत विश्वास, विकास और जनता की अपार आस्था की जीत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिन क्षेत्रों में जनसभाएँ की गईं, वहाँ एनडीए ने विपक्ष का लगभग सफाया कर दिया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन की छवि को जनता ने एक बार फिर पूर्ण समर्थन दिया है। डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करेगी।
जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व, संगठन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत आने वाले समय में नए विकास कार्यों के द्वार खोलेगी। नगरवासियों ने इस जीत को विकास, पारदर्शिता और जनहित की नीतियों की जीत बताया और आगे भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस दौरान अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, चंचल चौबे, सनी मिश्रा, अजय शर्मा, हरिमोहन जायसवाल, बृजेश शर्मा, सोनू शर्मा, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, आकाश वर्मा, अनूप गोंड, गौरव रौनियार, सागर जायसवाल, अनिल पांडेय, गोलू शुक्ला, गोपी वर्मा, विकास गुप्ता, रवि शर्मा, विजय शर्मा, अशोक जायसवाल, श्याम टिबरेवाल, सूरज जायसवाल, राजू साह, पप्पू चौरसिया, त्रिभुवन वर्मा, केदार मद्धेशिया, मुरारी रौनियार, नीरज मिश्रा, पिंटू शाह, धर्मदेव कुमार, रविन्द्र साह, संजय साहा, मन्नू मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।