बिजली बिल राहत योजना के कैंप में मिली बड़ी राहत, उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

हरदोई। बिजली बिल राहत योजना के तहत कोथावा में सोमवार को आयोजित विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का नेतृत्व एसडीओ अतरौली राजीव कुमार और जेई मलेहरा मनोज कुमार ने किया। इस कैंप में उपभोक्ताओं को उनके पुराने बिजली बिलों पर बड़ी राहत प्रदान की गई, जिससे लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

शिविर में कुल 76 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। सभी 76 उपभोक्ताओं ने अपना पूरा बकाया बिल जमा कर राहत योजना का लाभ उठाया। गंगा सेवक पाण्डेय, सोम कुमार, उषा देवी, सुनीता, सावित्री, रामकिशोर सहित सैकड़ों लोगों ने कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान किया और बिल माफी व छूट का लाभ प्राप्त किया।

जेई मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में 76 उपभोक्ताओं से लगभग 2 लाख रुपये की वसूली की गई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना के माध्यम से राहत देना है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस योजना का लाभ समय रहते जरूर उठाएं।

कार्यक्रम में एसडीओ अतरौली राजीव कुमार, जेई मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश कुमार, विद्युत कर्मचारी छोटेलाल (मुनीम), नरायण वाजपेयी, सियाराम, सचिन वर्मा और शेखर मौजूद रहे।