
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और महेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया और भाजपा का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला, वहीं पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।