
हरदोई। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बूथ संख्या 249, आवास विकास कॉलोनी हरदोई में नगर मंत्री प्रियंका सिंह के आवास पर बैठक की। बैठक में बूथ समिति के सदस्य और बूथ क्षेत्र में निवास करने वाले कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेयी ‘उपमन्यु’, बूथ अध्यक्ष रजत श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अंकित पाण्डेय, शक्ति केन्द्र संयोजक विपिन द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष रजत सिंह, नगर महामंत्री पंकज सिंह, राघवेंद्र सिंह, कुमुदिनी सहित सभी पदाधिकारी, मातृशक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की और आने वाले समय में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया।