जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने फतेहाबाद नगर के बूथों पर SIR अभियान का किया निरीक्षण

घर–घर पहुंचकर मतदाताओं से SIR फॉर्म भरने की अपील

फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता विशेष गहन पुननिरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज दिनांक 27/11/2025 को जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने मण्डल फतेहाबाद नगर के विभिन्न बूथों का दौरा कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया।

इस दौरान बूथों पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने बीएलओ के साथ सहयोग करते हुए मतदाताओं के SIR फॉर्म भरवाए और घर–घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य विवरण अपडेट करने के लिए जागरूक किया।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित हो सके।

अभियान के दौरान प्रमुख रूप से जिलामहामंत्री शिवकुमार, प्रमुख जिलामंत्री बबीता चौहान, हीरा सिंह, मण्डल अध्यक्ष नितिन गुप्ता पंछी, मण्डल महामंत्री अजय जादौन, हरि सिंह कर्दम, मण्डल उपाध्यक्ष निक्की पाराशर, जानू गुप्ता, मनोज राठौर, फौजीराम वर्मा, मण्डल मंत्री योगेश शर्मा, विपुल लोहिया, धर्मेंद्र कुशवाह, सेक्टर संयोजक सचिन कर्दम, बूथ अध्यक्षगण, BLA-2 एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।