बंगाल में खूनी संग्राम जारी, बच्चा सहित तीन ज़ख्मी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी संग्राम जारी है। जिसके चलते  हिंसा की  कई घटनाएं सामने आ  रही हैं। ऐसे में चौकाने वाली ख़बर आई  है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह के आवास के पास बम से हमला हुआ है। हमले में  तीन लोग जख्मी हो गए। यह घटना उत्तर 24 परगना के भाटपारा के जगदल इलाके में हुई। इस घटना को लेकर अब भाजपा चुनाव आयोग जाने की तैयारी कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुर रॉय ने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर चुनाव आयोग जाएगी।


लगभग 15 जगहों पर बम फेंके गए

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि लगभग 15 जगहों पर बम फेंके गए और जो पुलिस द्वारा गए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, उन्हें तीन लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि, उनके आवास मजदूर भवन के पास दर्जनों बम से हमले किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे  टीएमसी का हाथ है। हम इस मामले को लेकर चुनाव आयोग जाएंगे। पुलिस अधिकारी  ने बताया कि सांसद के आवास के पास जो घटना हुई है  उसमे  बच्चा समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस इस हमले की जांच में जुट गई है। 


पुलिस सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रही है- अर्जुन

अर्जुन सिंह ने बंगाल पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी के आदेशों पर  पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पुलिस इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो यह खेल बहुत खतरनाक हो जाएगा और तृणमूल कांग्रेस और गुंडों को सफाया कर दिया जाएगा।” अर्जुन  ने आगे कहा कि, एक डर का माहौल बनाया जा रहा है ताकि लोग वोट न दे पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *