उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इंडियन रेड क्रॉस यूपी शाखा के सभापति निर्वाचित, हरदोई में खुशी की लहर

हरदोई, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा का सभापति पुनः निर्वाचित किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर दोबारा चुने जाने पर हरदोई रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

साथ ही अरुण सिंह के कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भी सभी ने हर्ष जताया और दोनों को शुभकामनाएं दीं।

हरदोई रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, और सदस्यों – अभिषेक गुप्ता, महेश चंद्रा, गोपाल द्विवेदी, शिव प्रकाश त्रिवेदी, अलका गुप्ता, बॉबी ओमर, सुख सागर मिश्रा मधुर, रमेश सिंह सोमवंशी, विजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, वरिष्ठ सदस्य अविनाश गुप्ता अब्बी, जोगिंदर सिंह गांधी सहित सभी ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए गौरव का विषय बताया।

रेड क्रॉस से जुड़े कई डॉक्टरों, व्यापारियों और समाजसेवियों जैसे रमाकांत पटेल, पूर्णिमा श्रीवास्तव, फरीद, आशुतोष गुप्ता, रवि शुक्ल, भानु सिंह, सुधीर अवस्थी आदि ने भी उपमुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व में रेड क्रॉस की गतिविधियों को और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।