सी.जी.एन. पी.जी. कॉलेज गोला के इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र 2026 के प्रवेश शुरू

गोला गोकर्णनाथ खीरी। सी.जी.एन. पी.जी. कॉलेज, गोला जनपद लखीमपुर खीरी में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र संख्या 27131 में जनवरी सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जनवरी सत्र 2026 में ऑनलाइन एवं ओडीएल माध्यम से संचालित स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश एवं री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इग्नू में वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र में प्रवेश लिए जाते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 27131 में बी.ए., बी.कॉम, एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास) सहित छह माह के विभिन्न रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स तथा एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम जैसे आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ है।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता (एबीसी आईडी) तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन जमा करने के लिए डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य होगा। साथ ही शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, लागू श्रेणी प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग), स्कैन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना आवश्यक है।
यह भी जानकारी दी गई कि इग्नू में वे छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं जिनके इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से कम अंक हैं, जिन्होंने प्राइवेट इंटर किया है या जिनका गैप ईयर है। छात्रों को इग्नू द्वारा पाठ्य सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए बी.ए. और बी.कॉम में प्रवेश प्रोसेसिंग फीस के साथ मात्र 50 प्रतिशत शुल्क में किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इग्नू मुक्त, दूरस्थ एवं डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला देश का अग्रणी केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू में प्रवेश लेकर अपने ज्ञान, कौशल और करियर को नई दिशा दे सकते हैं। इग्नू में प्रवेश के लिए टी.सी. या माइग्रेशन की आवश्यकता नहीं होती और यह न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराता है। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in� से प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9452153002 पर संपर्क किया जा सकता है।