
गोला गोकर्णनाथ।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी व भाजपा नेता धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने मंगलवार को नगर के 45 श्रद्धालुओं के अमरनाथ यात्रा दल को हर्षोल्लास के साथ रवाना किया। श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र पहनाकर, यात्रा बैग भेंटकर एवं तिलक-वंदन कर भावभीनी विदाई दी गई।
यह दल श्री शिव सेवक दिल्ली भण्डारा पोषपत्री कश्मीर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के शाखा प्रमुख अनिल जलोटा के नेतृत्व में रवाना हुआ है। यात्रा के दौरान जत्था कुरुक्षेत्र, माता वैष्णो देवी, अमरनाथ, नैना देवी, आनंदपुर साहिब और हरिद्वार जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन करेगा।
यात्रा में शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं में अनिल जलोटा, नीरू जलोटा, दिनेश, योगेश शंखदार, विनय अवस्थी, पवन राठौर, अमित, रामकुमार, प्रदीप, नगमा, अभिषेक सक्सेना आदि सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर प्रियंका जलोटा, अंकुश महेश्वरी, सचिन गुप्ता, प्रियांशु शुक्ला, अंश अवस्थी, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष राजन साहनी, मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार, बद्री गुप्ता, मोहित गुप्ता सहित नगर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा को लेकर नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।