भारत में कोरोना की मार , नए मरीज़ों की संख्या 2.50 लाख के पार

भारत में दिखा तबाही का मंजर

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण इस कदर फैल चुका है कि अब डॉक्टरों के हाथ पांव फूलने लगें है। कहीं बेड कम पड़ रहे हैं तो कहीं ऑक्सिजन की कमी हो रही है। हालात इतने बदतर हो गए है कि इसको नियंत्रण में करने का कोई हल दूर दूर तक नही दिख रहा है।

मौतों से मचा देश में हड़कंप

बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रकॉर्ड 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना के नए मामलों में एक दिन में आई सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही इसी दौरान 1501 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जो 16 सितम्बर को दर्ज किया गया था।

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी

इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 77 हजार 150 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी देश में बढ़कर अब 18 लाख 1 हजार 316 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1 लाख 38 हजार 423 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

ताजा आंकड़ो के अनुसार भारत में अब तक कुल 1 करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें 1 करोड़ 28 लाख 9 हजार 643 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

5 राज्यों में कोरोना का कहर अधिक

देश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना मरीजों में से साढ़े 58.4 प्रतिशत केवल चार राज्यों में हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 67,123 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,334, दिल्ली में 24375, छत्तीसगढ़ में 16,083 और कर्नाटक में 17489 नए मामले सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *