दहेज प्रताड़ना के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश

हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। ग्राम लोनार निवासी गुड्डू उर्फ सुनील कुमार सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर प्रताड़ित किया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने बरमहौला गांव निवासी विनीत सिंह पुत्र विष्णु सिंह सहित छह लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुख्य अभियुक्त विनीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना पिहानी पुलिस के अनुसार शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना पर कड़ी नजर रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।