Delhi Weather: दिल्ली में पहाड़ों वाला मौसम, पारा 21 डिग्री, 15 सालों में सबसे ठंडी रही आज की सुबह

दिल्ली में ठंड ने इस बार सितंबर में दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। एक अगस्त से दिल्ली-NCR में लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन सुबह अच्छी बारिश के कारण सितंबर में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। आज सुबह दिल्ली में बादल छाए रहे और शाम तक हल्की बारिश की संभावना है, जो तूफान यागी का असर है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। वहीं, गुरुवार की सुबह सितंबर के दौरान कम से कम 15 वर्षों की सबसे ठंडी सुबह रही।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से देशभर में मानसून पर ब्रेक लग जाएगा। अगले 4-5 दिन किसी भी राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 20 और 21 सितंबर को अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 22 सितंबर को पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद, 23 सितंबर से फिर से मौसम खराब होने की संभावना है, और पूर्वोत्तर, मध्य और उत्तर भारत में बारिश हो सकती है।