डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित सिंह ने किया राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण व वृद्धाश्रम का भ्रमण

अनाथ बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्ध जनों से लिया हालचाल

📍 लखीमपुर खीरी | 4 नवंबर 2025
डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह ने मंगलवार को राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण आश्रम का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान आश्रम में तीन अनाथ बच्चे — तीन माह की परिणीति, दो माह की दिव्या कृति और दो माह की रुद्रांशी भर्ती पाई गईं।
डॉ. सिंह ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

आश्रय गृह की अधीक्षिका अनुप्रिया बाथम ने बताया कि सभी बच्चों की देखभाल आश्रम के स्टाफ द्वारा समुचित रूप से की जा रही है।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए समय-समय पर डॉक्टरों को आश्रम भेजने के निर्देश सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण उसी आदेश के क्रम में किया गया है ताकि अनाथ बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

इसके उपरांत डॉ. अमित सिंह ने सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम का भी भ्रमण किया।
उन्होंने वहां उपस्थित वृद्ध जनों का हालचाल लिया, उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की और वृद्धाश्रम में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अमित सिंह ने किया राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण व वृद्धाश्रम का भ्रमण

अनाथ बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्ध जनों से लिया हालचाल

📍 लखीमपुर खीरी | 4 नवंबर 2025
डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह ने मंगलवार को राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण आश्रम का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान आश्रम में तीन अनाथ बच्चे — तीन माह की परिणीति, दो माह की दिव्या कृति और दो माह की रुद्रांशी भर्ती पाई गईं।
डॉ. सिंह ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

आश्रय गृह की अधीक्षिका अनुप्रिया बाथम ने बताया कि सभी बच्चों की देखभाल आश्रम के स्टाफ द्वारा समुचित रूप से की जा रही है।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए समय-समय पर डॉक्टरों को आश्रम भेजने के निर्देश सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण उसी आदेश के क्रम में किया गया है ताकि अनाथ बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

इसके उपरांत डॉ. अमित सिंह ने सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम का भी भ्रमण किया।
उन्होंने वहां उपस्थित वृद्ध जनों का हालचाल लिया, उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की और वृद्धाश्रम में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे।