देवेंद्र सिंह बबलू बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई के जिला अध्यक्ष

अखिलेश सिंह को लखनऊ मंडल-अध्यक्ष की जिम्मेदारी

हरदोई।डालसिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला स्तरीय सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती के लिए नए दायित्व सौंपे गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश प्रभारी अतुल कपूर ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह बबलू को हरदोई का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया। वहीं, अब तक जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे अखिलेश सिंह को लखनऊ मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सम्मेलन में दोनों पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। साथी पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू और मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

अखिलेश सिंह ने कहा कि वे शीघ्र ही रायबरेली, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव और लखीमपुर जिलों का दौरा कर संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।

सम्मेलन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।