
लखीमपुर खीरी। 16 अक्टूबर 2025 को 141 विधानसभा धौरहरा में कांग्रेस के जिला महासचिव और किसान नेता देवेंद्र कुमार “पंकज” ने तीन दिन लगातार कई गांवों का भ्रमण करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य राहुल गांधी के “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत किसानों और आम जनता की समस्याओं को सामने लाना था।
देवेंद्र कुमार “पंकज” ने खमरिया, बसड़िया, गदरिया, बसंता पुर, कोइली पुरवा, पहाड़िया पुर, घुरूघुट्टा, धौरहरा, हरसिंग पुर, पंचाप पुरवा, सिसैया चौराहा सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश और प्रदेश को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है।
कांग्रेस नेता ने युवा बेरोजगारी, महिलाओं पर उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान समय पर खाद और बीज नहीं पा रहे हैं और अपनी फसल का वाजिब मूल्य नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की दुगनी आय का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों को बर्बादी के कगार पर ले आई है।
देवेंद्र कुमार ने बताया कि देश की जनता के हितों के लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई पर नियंत्रण होगा, भाईचारा कायम होगा और गुंडाराज, जंगलराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों और न्यायाधीशों के साथ भाजपा द्वारा की जा रही गुंडागर्दी लोकतंत्र के लिए खतरा है।
इस अवसर पर घनश्याम यादव, मनजीत मौर्य, राकेश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, आयुष पांडे सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और कांग्रेस के संदेश को समर्थन दिया।