
लखीमपुर खीरी।विद्युत वितरण खंड लखीमपुर में टेक्नीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) के पद पर कार्यरत ईमानदार और कर्मठ कर्मचारी राम गोपाल का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित कार्यशैली के लिए याद किया।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने दिवंगत कर्मचारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक के सभी देयक शीघ्र निर्गत कराए जाएं, ताकि परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि नियमानुसार परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, जिससे परिवार को संबल मिल सके।
डीएम के इस मानवीय कदम से शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।