
गोला गोकर्णनाथ/खीरी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू हृदय सम्राट माननीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का जन्मोत्सव गोला गोकर्णनाथ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन का यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में उनके निज निवास मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी, कस्बा गोला में आयोजित हुआ, जहां केक काटकर डॉ. तोगड़िया के 59वें जन्मदिवस की देशवासियों एवं समस्त सनातन धर्मियों को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. तोगड़िया के आह्वान पर पूरे देश में एक लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ चलाए जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी जनपद में 501 हनुमान चालीसा पाठ कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 5–5 लोगों की समितियां बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों के मठों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर इसका आयोजन करेंगे।
नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अपने संबोधन में समाज को जात-पात से ऊपर उठकर एकता और संगठन की शक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचे, जहां मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप, जिला संयुक्त मंत्री कुशविंदर सिंह चौहान, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अंशु वर्मा (AHP), मनोज वर्मा जिला मंत्री (AHP), नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, आकाश कुमार मंडल उपाध्यक्ष बिजुआ, हैप्पी गुप्ता मंडल मंत्री बिजुआ, गोल्ड मिश्रा मंडल अध्यक्ष बिजुआ, छोटू भाई संयुक्त मंत्री, विष्णु ब्लॉक महामंत्री बिजुआ, नीरज पटेल, सीतू कश्यप, विकास कनौजिया, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।