Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newscard domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u695951046/domains/amarbharti.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
ड्रम बना दुल्हन की डोली, मुश्किल से हुई विदाई- Amar Bharti Media Group राज्य, बिहार

ड्रम बना दुल्हन की डोली, मुश्किल से हुई विदाई

अमर भारती : बिहार में ताबरतोड़ बारिश के कारण बाढ के हालात बन चुके हैं। पूर्वी इलाकों में कई नदियां जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। बिहार के फारबिसगंज के इलाके से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के बाद दुल्हन की विदाई प्लास्टिक के ड्रम से बनी नाव पर की जा रही है। इस वीडियो में दुल्हा दुल्हन नाव में बैठे हैं, और कुछ लोग उनके साथ पानी में चलते नज़र आ रहे हैं।

इस मूसलाधार बारिश के कारण बिहार के कई शहरों में पानी के बढ़ते बहाव ने कहर ला दिया है। नदियों का बढ़ता जलस्तर बिहार के लोगों के लिए खतरे से खाली नही है। लगातार बारिश होने के कारण नेपाल से निकलने वाली नदियां उफान पर हैं। जिसकी वजह से कोसी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

मधुबनी-झंझारपुर के पास कमला नदी का बांध टूटने के कारण सैकड़ों लोग गांव में फंस गए हैं। कईं गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने कोसी बराज के सारे 56 फाटक खोल दिए हैं। अब देखना यह है कि, क्या इस बढ़ते बाढ़ के खतरे से मिलेगी बिहार को राहत?

रिपोर्ट- अनुभव जैन

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-