शिक्षित व्यक्ति कभी नहीं होता शोषण का शिकार: विधायक दीपक मिश्र शाका

भलुअनी (देवरिया)। डॉ. बीजी शाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़ेर में शनिवार को पं. दुर्गा प्रसाद मिश्र की स्मृति कक्ष और प्रसाधन कक्ष का लोकार्पण विधायक दीपक मिश्र शाका ने फीता काटकर किया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर और पुष्पवर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पंचवटी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक दीपक मिश्र शाका ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और शिक्षित व्यक्ति कभी भी शोषण का शिकार नहीं होता। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे मजबूत साधन बताया।

कार्यक्रम में उद्योगपति संजय केडिया ने विद्यालय को क्षेत्र का शिक्षा का दीप कहा। विद्यालय प्रबंधक राघवेंद्र वीर शाही और प्रधानाचार्य प्रताप देवानन्द सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

अध्यक्षता डॉ. बीजी शाही ने की। इस अवसर पर नीरज शाही, चन्द्रशेखर राजभर गुड्डू, जितेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र प्रसाद, संजय सिंह, दिनेश शाही, उमेश यादव, चंद्रभूषण शाही, प्रमोद सिंह, नीरज कुमार, अनिल मिश्र, उमेश तिवारी, मुकेश यादव, अजीत कुमार गोंड सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।