“रामनगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य, कार्यकर्ताओं संग किया पौधरोपण”

📍रामनगर (बाराबंकी):
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य ने रविवार को कस्बा रामनगर में शक्ति केंद्र रामनगर एक के बूथ संख्या 239 पर आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया और अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य ने इस मौके पर कहा,
“हर कार्यकर्ता एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे, ताकि आगे चलकर उसी की छांव में बैठा जा सके।”
उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करती है, जो अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यकर्ता इंद्र मणि श्याम द्वारा किया गया था।
पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी ने कहा,
“‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधे लगाए जाएंगे। पेड़ लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी ज़रूरी है, तभी पर्यावरण बचेगा।”

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, राहुल अवस्थी, मंगल अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, रविकांत शुक्ला, अनुराग शुक्ला, विनय मिश्रा, दिव्य प्रकाश शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।