सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपाइयों ने दिया एकता का संदेश

किरावली से अछनेरा तक निकली पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया एकता का मान

किरावली। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शनिवार को क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य एकता यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश और जिला पदाधिकारियों सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सुबह 10 बजे किरावली स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष रामप्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मंडल अध्यक्ष पिंकी सरपंच तथा अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा किरावली से पुरामना होते हुए अछनेरा की ओर बढ़ी, जो एकता, अखंडता और समरसता का संदेश लेकर चली।

किरावली चौराहे पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवीना सिंह इंदौलिया ने बुलडोज़र से पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। विक्रांत प्रधान ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। पुरामना में कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
चंद्रा पेट्रोल पंप पर भाजपा जिला संयोजक रामनरेश ने 21 किलो की विशाल माला व साफा पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। भजनलाल शर्मा ने फल वितरित किए।

अछनेरा पहुंचने पर गिरीश विधौलिया व डॉ. नीरज शर्मा ने पटुका और साफा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। यहां पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने बुलडोज़र से भव्य पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।
यात्रा का समापन अग्रोहा सेवा सदन में हुआ, जहां भोजन, फल एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई।

समापन के दौरान प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और मजबूत प्रशासनिक ढांचे का श्रेय लौहपुरुष सरदार पटेल को जाता है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष तपेश जैन, चेयरमैन प्रवीना सिंह इंदौलिया, चेयरमैन सुधीर गर्ग, जिला मंत्री सहदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, राजवीर इंदौलिया, घूरे लाल आर्य, मंडल अध्यक्ष पिंकी सरपंच, पवन इंदौलिया, भरत सिंह सोलंकी, मोहन सिंह चाहर, अशोक राना, अमर पाल, अभिलाष चाहर, ओमकांत डागुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, बंटी प्रधान, जगवीर प्रधान, सुगना सिकरवार, प्रमोद चाहर, त्रिलोकी चंद्र डिठवारिया, यशपाल सिंह, अप्पू प्रधान, बौवी सरपंच, विनोद चौधरी, रवी प्रधान, डॉ. नेम सिंह, राजपाल तोमर सहित हजारों कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।