
एत्मादपुर।विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बनवारी सिंह चौहान निवासी गढ़ी फौजी ने थाना बरहन में शिकायत दी कि 6 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर बाबरी विवाद को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट अपलोड की गई थी। इस पोस्ट में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने वाले वीडियो स्टेटस शामिल थे, जिससे विशेष समुदाय में आक्रोश फैल गया।
शिकायत पर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने कार्यवाही करते हुए मोहम्मद उवेश मलिक पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी बैनई कला को धारा 170, 126, 135 Bnss के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी को संबंधित न्यायालय एत्मादपुर में पेश किया गया।