
एत्मादपुर।26 दिसंबर शुक्रवार को एत्मादपुर के गांव सवाई में कई किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से किसानों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी बीज गोदाम में सभा की। इसके बाद लगभग 50 ट्रैक्टर और सैकड़ों किसान तहसील का घेराव करने के लिए रवाना हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते में ही किसानों को रोकने का प्रयास किया।
रास्ता रोकने की कोशिश के दौरान किसानों और पुलिस में कई बार झड़प हुई। जब किसानों ने तहसील तक जाने की अड़ियल मांग जारी रखी, तब एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने सड़क पर जेसीबी मशीन लगा कर मार्ग अवरुद्ध किया। इसके बाद नाराज किसान सड़क पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम सुमित सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से संवाद कर उनकी मांगें सुनी।
किसानों की आठ सूत्रीय मांगें:
किसानों को सिचाई के लिए 14 घंटे बिजली मिले।
विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को रोका जाए।
किसानों और उपभोक्ताओं पर गलत तरीके से बनाए जा रहे बिजली बिल सुधारें।
किसानों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाया जाए।
किसानों के नलकूपों पर लगे मीटर को तत्काल हटाया जाए।
किसानों को नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाए।
किसानों पर लगे झूठे बिजली मुकदमे वापस लिए जाएं।
किसानों को गाली देने वाले जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।
एसडीएम सुमित सिंह और एसडीओ प्रमोद कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार को पांच-पांच सदस्यीय किसान समिति के साथ बैठक कर उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए।
मौके पर मौजूद अधिकारी और पुलिस:
एसडीएम सुमित सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, एसीपी देवेश कुमार सिंह, एईई बिजली विभाग, एसडीओ प्रमोद कुमार, नहर विभाग के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सैया गुरविंदर सिंह एवं बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के 109 जवान उपस्थित रहे।
किसान नेता और संगठन:
सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश महासचिव जितेंद्र त्यागी, भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्रता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वकांत मिश्रा, भारतीय किसान यूनियन भानू राष्ट्रीय प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश चौधरी, रामवीर सिंह, उदयवीर सिंह, पवन ठाकुर, टिंकू ठाकुर, जमुना प्रसाद त्यागी, भोला त्यागी, भानू ठाकुर, लोकेंद्र यादव, मीनू उस्मानी प्रदेश महामंत्री, बंटी सिकरवार, सभासद शारदा बघेल, किसान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा, रामू पंडित, हरेंद्र सिसोदिया, वीरेंद्र प्रधान, नरेंद्र सविता, राजपाल सिंह, अमरीश, छोटे ठाकुर, राहुल, गजेंद्र ठाकुर, सुनील प्रधान, विपिन ठाकुर, हुकम सिंह, योगेंद्र सिंह, मुकेश यादव, यशपाल सिंह, रामवतार सिंह, राजवीर सिंह, एमएस ठाकुर, प्रदीप परिहार, कालू यादव, गप्पू सिंह दाढ़ी वाले, किशन वीर, अभिषेक, बलराम ठाकुर, सत्यवीर त्यागी, संतोष भारतद्वाज, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, पवन तिवतिया, देवदत्त भाटी और अन्य सैकड़ों किसान मौजूद रहे।