प्रेरणा दिवस पर अंत्योदय पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया

प्रेरणा दिवस पर अंत्योदय पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया
एत्मादपुर। विकासखंड कार्यालय खंदौली के सभागार में प्रेरणा दिवस के अवसर पर अंत्योदय/पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूह (SHG) से जोड़कर महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन और आजीविका संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल ने की।
बैठक में सभी सहायक विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, राशन विक्रेता, ब्लॉक मिशन प्रबंधक और स्वयं सहायता समूह के सभी कैडर मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ने समूह गठन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए सभी को संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विकसित भारत योजना और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के उपाय सुझाए।
इस पहल का उद्देश्य लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और ग्रामीण आजीविका के अवसरों को मजबूती प्रदान करना बताया गया।