फतेहाबाद के बरना गांव में महिला सशक्तिकरण को लेकर कंबल वितरण कार्यक्रम

फतेहाबाद। फतेहाबाद के बरना गांव में भारतीय भाईचारा महासंघ के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला सब-इंस्पेक्टर शिवानी बंसल तथा महासंघ के प्रमुख होतम सिंह निषाद, रमेश चंद्र वर्मा, सभाजीत निषाद और महेश चंद्र वर्मा की मौजूदगी में जरूरतमंद महिलाओं और बुजुर्गों को कुल 75 कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में होतम सिंह निषाद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए समाज को जागरूक होने का संदेश दिया। महिला सब-इंस्पेक्टर शिवानी बंसल ने महिलाओं को हेल्पलाइन 112, मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा के लिए 1090 की जानकारी दी और बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल दिया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह राजपूत और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दयावती राजपूत ने भी महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही और यह महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।