
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में एक युवक और एक महिला घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।
पहली घटना शुक्रवार देर रात फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर हुई। कुंडोल निवासी रामलखन पुत्र सोहन सिंह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर परिजन उसे रात करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
दूसरी घटना निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीलपुरा में हुई। यहां बालमुकुंद की पत्नी ललिता देवी किसी कार्य से छत पर गई थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।