
फतेहाबाद। फतेहाबाद में बायपास रोड पर मनीष चक के नए प्रतिष्ठान उद्घाटन अवसर पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। उनके अनुसार, इस कारण व्यापारी अब अपने व्यापार में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रदेश में गुंडाराज पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ बड़े ही नहीं बल्कि छोटे व्यापारी भी बिना भय के उठा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों को घर-घर पहुंचाएं।
इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह सामाजिक समरसता प्रमुख श्रीभगवान कसेरे, अशोक अनवारिया, आनंद शर्मा, नगर पंचायत फतेहाबाद की पूर्व अध्यक्ष आशा देवी, चक राजकुमार चक, अजीत वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।