फतेहाबाद में किसान संगोष्ठी: उन्नत खेती और झुलसा रोग से बचाव पर विशेष चर्चा

फतेहाबाद। शनिवार को फतेहाबाद के डी शांति पैलेस में श्री राम फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स द्वारा आयोजित किसान संगोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती के तरीके और आलू की खतरनाक बीमारी झुलसा से बचाव के उपाय बताए।

गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती, रोग नियंत्रण और बेहतर पैदावार के महत्व पर प्रकाश डाला। नेशनल हेड डॉक्टर जसवीर गार्जियन ने किसानों को जार्विन पेस्टिसाइड के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे आलू की फसल झुलसा रोग से सुरक्षित रहती है और पैदावार में वृद्धि होती है।

किसानों ने अपनी खेती से संबंधित समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों और कंपनी के अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रतीक पांडे, डॉक्टर धीरेंद्र सिंह, वीरू डांगर, रमाकांत नेताजी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने और फसल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।