महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मेहंदी-हल्दी की रस्म, शिव विवाह की तैयारियां

फतेहपुर सीकरी। महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर बड़ी बगीची मंदिर स्थित शिवालय में महिला मंडल द्वारा गोरा पार्वती को मेहंदी और हल्दी लगाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव विवाह की तैयारियां की गईं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मेहंदी-हल्दी के पारंपरिक गीत और भजन गाए। श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को हल्दी-मेहंदी लगाकर उत्सव की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर महिला मंडल की सीमा शर्मा, पूजा बंसल, विमल मित्तल, लता शुक्ला, सुनीता बंसल, गुड़िया सिंगल, रेनू ठाकुर, मधु गोयल, पिंकी वर्मा, चंचल बंसल, नेहा गोयल, सुनीता मित्तल, राजकुमारी, यशोदा अग्रवाल, रजनी गर्ग, रश्मि सिंगल, लक्ष्मी सिंगल, बबीता बंसल, खुशबू अग्रवाल, मोहिनी सिंगल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।