फतेहपुर सीकरी। बुधवार को सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के बूथों का समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी महाराज सिंह शाक्य और विधानसभा अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ब्लॉक के गांवों में एसआईआर फॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर मृत वोटों की कटौती और ऑनलाइन वोटों की स्थिति की जांच की गई।

सपा कार्यकर्ताओं ने बीएलए और बीएलओ के साथ मिलकर बूथ स्तर पर कार्य किया। इस मौके पर पूर्व विधायक महाराज सिंह शाक्य, चौधरी प्रदीप मुखिया, देवेंद्र शर्मा, रईस पाल, बहादुर सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रधान गजेंद्र चाहर, सुरेंद्र चौधरी, शुभम यादव सहित अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ब्लॉक के प्रत्येक बूथ पर चुनावी तैयारियों को सुनिश्चित करना और मतदाता डेटा की समीक्षा करना बताया गया।