यूपी के देवरिया में पिता और पुत्री की करंट लगने से हुई मौत

अमरोहा: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया जाम, शव सड़क  पर रखकर किया प्रदर्शन | Amrit Vichar

नई दिल्ली। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि बेटियां अपने पिता की लाडली होती है। पिता अपनी बेटियों से बेहद प्यार करते है और बेटियां भी अपने पिता के लिए कुछ भी कर गुजरती है। बात जब पिता की जान की आये तो बेटी अपनी जान तक दे देती है। उत्तर प्रदेश के देवरिया के मईल थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आ रही है। जहां पिता को हैंडपंप के पास छटपटाता देखकर बेटी अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ी। जिसके बाद बेटी भी हैंडपंप के पास मौजूद करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से पिता और बेटी दोनों ने अपनी जान गवां दी।

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक मईल थाना क्षेत्र में व्यास तिवारी नाम के 55 वर्षीय युवक अपने घर के सामने लगे हैंडपंप से नहा रहे थे। जिसके बाद हैंडपंप के ऊपर के तार से उन्हें करंट लग जाता है। करंट लगते ही व्यास तिवारी छटपटाने लगे। पिता को छटपटाते देखकर 21 वर्षीय बेटी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। जिसके बाद बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों पिता और बेटी थोड़ी देर छटपटाने के बाद शांत हो गए। पिता और पुत्री को छटपटाते देखकर गांव वालो ने बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई। उसके बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से गांव में मातम का माहौल है।

रक्षाबंधन पर गांव आए थे व्यास तिवारी

गांव वालों ने बताया कि व्यास तिवारी गोरखपुर के निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। रक्षाबंधन पर वह घर आए थे। सोमवार यानी आज सुबह व्यास तिवारी अपने घर के बाहर लगे हैंडपंप पर नहा रहे थे। वह जिस हैंडपंप पर नहा रहे थे उसके ठीक ऊपर ट्रांसफार्मर का केबल उनके मकान में गया हुआ था। जैसे ही व्यास तिवारी नहाकर उठे। उन्होंने जैसे ही हाथ ऊपर किया तो कटे केबल में उनका हाथ लग गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *