फर्जी वोटों को लेकर फिरोजाबाद युवा कांग्रेस का डोर टू डोर सर्वे अभियान

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के आवाहन पर फिरोजाबाद युवा कांग्रेस ने फर्जी वोटों के खिलाफ डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष चंद कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और वोटर लिस्ट दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों की वोटों की स्थिति की जानकारी दी।

सर्वे के दौरान यह सामने आया कि अनेक नागरिकों की वोट चुनाव आयोग द्वारा बिना जानकारी के काट दी गई है और कई लोगों की वोट अब तक बनी ही नहीं है। जननायक राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी है और कांग्रेस संविधान बचाने की दिशा में संघर्षरत है।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अरशद कुरैशी, अयूबी मोहम्मद फहीम और मुकीम अंसारी मौजूद रहे।