
बाराबंकी। गांधी भवन में शुक्रवार को गांधी जयन्ती सप्ताह के छठे दिन निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया ने कहा कि भारत का वास्तविक विकास महात्मा गांधी के विचारों और पदचिह्नों पर चलकर ही संभव है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि बच्चों को गांधी और लोहिया के विचारों से जोड़ने की गांधी ट्रस्ट की पहल सराहनीय है।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की पुत्रवधू एवं समाजसेविका सुधा रानी वर्मा, और नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके की।
इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने समाज में सतत सामाजिक भागीदारी के लिए:
डॉ. पी.एल. पुनिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड,
सुधा रानी वर्मा को अरूणा आसफ अली नारी शक्ति अवार्ड,
शीला सिंह वर्मा को महात्मा गांधी जनसेवा अवार्ड से सम्मानित किया।
रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में:
- पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल (पहला स्थान)
- जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज (दूसरा स्थान)
- पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल (तीसरा स्थान)
सीनियर वर्ग में:
- जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज (पहला स्थान)
- पी.एम. श्री राजकीय इण्टर कॉलेज (दूसरा स्थान)
- सिटी इंटर कॉलेज (तीसरा स्थान)
निबंध लेखन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में:
पहला स्थान शनाया सिद्दीकी (जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज)
दूसरा स्थान शिवम शर्मा (पी.एम. श्री राजकीय इण्टर कॉलेज)
तीसरा स्थान शाश्वत वर्मा (किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज)
सीनियर वर्ग में:
पहला स्थान रशा बानो (जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज)
दूसरा स्थान अस्मित कुमार वर्मा (पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल)
तीसरा स्थान अंकुर (पी.एम. श्री राजकीय इण्टर कॉलेज)
निर्णायक मंडल में विनय कुमार सिंह और बाबू जमील उर रहमान उपस्थित रहे।
इस मौके पर समाजसेविका सरिता शर्मा, शिक्षाविद् राधामणि शर्मा, सुनीता देवी, शिवशंकर शुक्ला, हुमायूं नईम खान, विजय कुमार सिंह मुन्ना, सभासद मोहम्मद फैसल, शिवा शर्मा, सत्यवान वर्मा, वी.पी. सिंह, अदिति शर्मा, पल्लवी वर्मा, नीरज दूबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।