
लखनऊ। गौतमपल्ली थाना प्रकरण में तत्कालीन इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह पर लगे रुपयों के लेनदेन के आरोपों में नया मोड़ सामने आया है।
मामले में आरोप लगाने वाले पक्ष की ओर से किसी भी अधिकारी को औपचारिक शिकायत न किए जाने की बात सामने आई है, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति को कथित रूप से रुपये देने वाला बताया गया था, उसने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। संबंधित व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि उसके साथ न तो किसी प्रकार का दुर्व्यवहार हुआ और न ही किसी तरह का कोई लेनदेन किया गया। साथ ही उसने यह भी कहा कि उसने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह और गौतमपल्ली थाने को लेकर जो खबरें प्रसारित की जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और फर्जी हैं।
इस घटनाक्रम के बाद पूरे मामले की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस नए मोड़ पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।