गोला खेल महोत्सव के प्रभारियों को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित
गोला, गोकर्णनाथ, खीरी। नगर पालिका परिषद गोला के तत्वावधान में आयोजित चौदह दिवसीय गोला खेल महोत्सव में नगर व क्षेत्र की प्रतिभाओं का समागम हुआ। इसके सफल आयोजन में खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला, उनके खेल प्रभारी, सहप्रभारी एवं अन्य लोगों के कठिन परिश्रम की ऐतिहासिक भूमिका रही।
शनिवार सायं नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी खेल प्रभारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेल स्वास्थ्य सुधारते हैं, तनाव कम करते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं और टीम वर्क व अनुशासन सिखाते हैं, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनता है।
गोला खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला ने भी पालिकाध्यक्ष की पहल की सराहना करते हुए सभी खेल प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।
सम्मानित खेल प्रभारी: गोपाल सक्सेना, ऋषिकेश पाण्डेय, कुलदीप वर्मा, राजर्षि शुक्ला, प्रियम शुक्ला, राजकुमार बाथम, पंकज वर्मा, निशांत वर्मा, संतोष मौर्य, निपेन्द्र राज, वीरेन्द्र भारद्वाज, जगवीर यादव, रोली त्रिपाठी, चित्रा त्रिपाठी, मकसूद अली, पुनीत गुप्ता, कपिल वर्मा, मोहित अवस्थी, संजीव दीक्षित, विमलेश वर्मा, शत्रोहन मिश्रा आदि।