
गोंडा।सोशल मीडिया पर चल रही एक पोस्ट को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भड़क गए। उन्होंने क्षत्रिय समाज के बड़े नेता राजा भैया को लेकर तीखा और स्पष्ट बयान दिया। बृजभूषण सिंह ने कहा कि यदि किसी को राजा भैया का इतिहास जानना है, तो पहले उनके पिता का इतिहास जानना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महाराजा उदय सिंह संघर्ष और त्याग के प्रतीक हैं और हम उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। राजा भैया उन्हीं महाराजा उदय सिंह के पुत्र हैं और उनका सम्मान उसी परंपरा से जुड़ा हुआ है। बृजभूषण सिंह ने यह भी कहा कि उम्र के नाते राजा भैया उनके छोटे भाई हैं और उनके बच्चे मेरे बच्चों के दोस्त हैं।
बृजभूषण ने दो टूक कहा कि जो लोग बड़ा-छोटा जानना चाहते हैं, वे राजा भैया के पिता से मिलकर इतिहास को समझें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकथा जोड़ने के लिए होती है, तोड़ने के लिए नहीं। समाज को बांटने वाले बयानों से बचना चाहिए।
अपने बयान के अंत में बृजभूषण सिंह ने कहा कि राजनीति और समाज में सभी का अपना स्थान है, लेकिन यदि सबसे बड़े की बात की जाए तो राजनाथ सिंह सबसे बड़े नेता हैं।