Bihar Election:बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने खेल दिया बड़ा दांव RJD प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, जबकि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम कैंडिडेट बनाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये घोषणा की।
Bihar Election: तेजस्वी पर भरोसा, मुकेश सहनी डिप्टी CM!
राजधानी पटना में हुई महागठबंधन की 50 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कांग्रेस, आरजेडी, वीआईपी, सीपीआई, सीपीएम और माले समेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। इस मंच से अशोक गहलोत ने कहा , हमारा नेता तेजस्वी यादव हैं। अगर हमारी सरकार बनी, तो मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे।
ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार और सिस्टम दोनों पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि बिहार को पिछले 20 सालों में निकम्मी सरकार ने पीछे धकेल दिया है। तेजस्वी ने दावा किया कि महागठबंधन जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा , रोजगार, शिक्षा, उद्योग और भ्रष्टाचार से मुक्ति इसके मुख्य एजेंडे होंगे।
अशोक गहलोत ने NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी ने आज तक यह साफ नहीं किया कि, बिहार में उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। वही गहलोत के इस बयान से महागठबंधन ने सीधे तौर पर NDA के अंदरूनी मतभेदों को निशाना बनाया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी दलों के नेताओं को बोलने का मौका दिया गया, सभी ने महागठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया। वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी बोले तेजस्वी हमारे नेता हैं, हम सब उनके साथ खड़े हैं। CPI, CPM, CPI(ML) और कांग्रेस सभी ने कहा कि, बिहार को अब नई दिशा देने का वक्त आ गया है।महागठबंधन ने घोषणा की है
कि 28 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में एक साथ रैली करेंगे। ये रैली 2025 चुनाव से पहले महागठबंधन के लिए शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है। तो साफ है कि महागठबंधन ने तेजस्वी यादव के नाम पर फिर से भरोसा जताया है। अब नजरें टिकी हैं NDA पर ,क्या वो अपना CM फेस घोषित करेगा या फिर इस बार भी नीतीश पर सस्पेंस बना रहेगा?
- पैंतीस मंजिला तीन इमारतों में भीषण आग से दहला शहर, 65 लोगों की मौत—300 लापता
- लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, शहर में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
- Breaking News: यूपी STF की बड़ी कार्रवाई — उड़ीसा, असम और बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर पश्चिमी यूपी में सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा
- किरावली के वार्ड 09 में जर्जर विद्युत पोल से हादसे का खतरा, तुरंत बदलने के आदेश
- पुलिया निर्माण की मांग को लेकर किसानों का धरना सत्रहवें दिन भी जारी