
बाराबंकी।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की त्रैमासिक बैठक रविवार को गांधी भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अयोध्या मंडल के उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तम्भ है और उसकी जिम्मेदारी समाज व देश दोनों के प्रति अहम है।
उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता अपनी मौलिक जिम्मेदारियों से भटकती नजर आ रही है। विवादित खबरों से बचने और दोनों पक्षों की बात सुनकर ही खबर लिखने की जरूरत है, क्योंकि एकपक्षीय खबर पत्रकार की विश्वसनीयता को कमजोर करती है। शुक्ला ने पत्रकारों के उत्पीड़न पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में संगठन विस्तार, नवंबर माह में वृहद स्तर पर सेमिनार और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण, निःशुल्क मेडिकल कैंप और जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सभी पत्रकारों ने इस प्रस्ताव का खुले दिल से समर्थन किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि पत्रकार जनता, शासन और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है। इसीलिए पत्रकार की सामाजिक छवि निर्विवाद और सकारात्मक होनी चाहिए।
बैठक में श्रीनिवास त्रिपाठी, रंजीत गुप्ता, अंकित मिश्रा, संतोष शुक्ला (अनुराग), अजीज अहमद अज्जू, मनीष सिंह, उमेश श्रीवास्तव, नीरज शुक्ला, सूरज सिंह गौर, राम सरन मौर्य, मुकेश मिश्रा, मो. वसीक समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।