जीएसटी दरों में कमी को मोदी सरकार का उपहार मानते हैं व्यापारी और आम नागरिक – लक्ष्मी नारायण चौधरी

कासगंज।उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कासगंज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में “जीएसटी 2.0: नई दिशा, नया विश्वास” विषयक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी दरों में हुई कमी के लाभ और इसके प्रभावों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।

मंत्री चौधरी ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी से आम नागरिकों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार।” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार आम जनता तक इस निर्णय की जानकारी पहुंचाने और फायदे समझाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है।

प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि जीएसटी दरों में कमी से मनी सरकुलेशन में सुधार होगा और स्वदेशी उत्पादों पर जीएसटी 5 प्रतिशत कम होने से आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत आज आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है और विश्व के मुखिया भी इसके विकास को मान्यता देने लगे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमापुर हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, डॉ बी. राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।