गार्ड ने चलाई गोली, 1 की मौत 2 घायल

गार्ड ने सो रहे कर्मचारियों पर चलाई गोली, 1 की मौत 2 घायल

एनसीआर। गाजियाबाद के कविनगर थाने के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में चैकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंस वाली बंदूक से कंपनी में कार्यरत लोगों पर तब फायरिंग कर दी, जब वे कमरे के अंदर सो रहे थे। कमरे में नौ लोग मौजूद थे। सिक्योरिटी गार्ड ने खिड़की से कमरे में फायरिंग की। घटना के बाद एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दो और लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मानसिक रूप से परेशान था गार्ड

वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्ड मानसिक रूप से ठीक नहीं था। वह परेशान रहता था। वह रात में अपने आप से अकेला ही बोलता रहता था। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि मानसिक रूप से परेशान और कमजोर गार्ड को ऐसी नौकरी पर क्यों रखा? पुलिस के अनुसार, राजू, उमेश और विजय फायरिंग से घायल हो गए हैं। जिसके तुरंत बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही राजू की मौत हो गई। जबकि, इसके अन्य दो साथियों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

कम्पनी में ही सोते थे कर्मचारी

पीड़ित राजू के  मुताबिक, जब ड्यूटी खत्म होती थी, तो सब फैक्ट्री के गेट पर स्थित रुम में सोने चले जाते थे। उस रात भी नौ लोग काम खत्म होने के बाद सोने गए थे। जिसके बाद ये घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *