हरदोई में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय पर हमला, जवाब में कांग्रेसियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट : राजीव दीक्षित

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय हरदोई पर तोड़फोड़ की नियति से हमला किया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डटकर विरोध किया और “मोदी-योगी मुर्दाबाद” के गगनचुंबी नारे लगाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की आवाज दबाने का कार्य करती है और सत्ता के बल पर देश का माहौल बिगाड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान के मूलभूत मुद्दों से ध्यान हटाकर देश को अंधेरे की ओर धकेला जा रहा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई, जो बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्ता के घमंड में चूर भाजपा कार्यकर्ताओं को करारा जवाब दिया।

जिला महामंत्री/प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सत्ता के घमंड में कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने आई थी, लेकिन कांग्रेस का हर साथी मजबूती से खड़ा रहा और उन्हें खदेड़ दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल गांधी के सम्मान में हर कार्यकर्ता दो-दो हाथ करने को तैयार है।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, अजय सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष भुट्टो मियां, मोहन सिंह, अजीत विशाल, अजीत सिंह चंदेल, देवेंद्र विक्रम सिंह, महासचिव राजीव सिंह, आशुतोष गुप्ता, पीपी वर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा, कार्यालय प्रभारी महताब अहमद, राहुल वर्मा, मंजू मित्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।