
हरदोई। शहर के सरकुलर रोड स्थित राम जानकी मंदिर के सामने देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में एक मोटर रिपेयरिंग की दुकान और पास स्थित कपड़े प्रेस की दुकान आ गईं।
मोटर रिपेयरिंग की दुकान में टायर, ग्रीस और मोबिल ऑयल जैसी ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों दुकानों का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
अग्निशमन विभाग ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से दोनों दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।