पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई।पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास मजबूत हो।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा प्राप्त शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई।