
हरदोई। जनपद में सर्दी के मौसम के दौरान अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने शनिवार रात पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
एसपी ने ग्रामीणों को मिशन शक्ति, साइबर अपराध, और गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांवों में अपराध रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, और सामुदायिक निगरानी अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों की सतर्कता को उन्होंने अपराध रोकथाम की सबसे महत्वपूर्ण ताकत बताया।
ठंड के दौरान प्रभावी रात्रि गश्त को ध्यान में रखते हुए एसपी ने ग्राम प्रहरी दल के सदस्यों को कंबल और टॉर्च वितरित किए, ताकि वे सुरक्षा कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से अंजाम दे सकें।
रात्रि चौपाल में क्षेत्राधिकारी हरियावां और प्रभारी निरीक्षक पिहानी भी मौजूद रहे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस अवसर पर कहा कि —
“हम सबकी निगरानी, गांव की जिम्मेदारी”— पुलिस व जनता मिलकर एक सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।